This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Acidity During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में एसिडिटी? अपनाएँ ये घरेलू उपाय

Gas & Bloating
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 19, 2026
Acidity During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में एसिडिटी? अपनाएँ ये घरेलू उपाय
Likes161 Likes|
Read time6 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव और बढ़ते गर्भ के दबाव के कारण लोअर एसोफेजिअल स्फिन्कटर रिलेक्स होता है जिससे एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या होती है.
  • प्रेग्नेंसी की शुरुआत में और तीसरी तिमाही के दौरान एसिडिटी ज़्यादा परेशान करती है, और खानपान व जीवनशैली में बदलाव से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.
  • नींबू-शहद पानी, नारियल पानी, कच्चा दूध, केला, आँवला और छाछ जैसे घरेलू नुस्खे प्रेग्नेंसी में एसिडिटी और हार्टबर्न से राहत दिलाने में बेहद असरदार माने जाते हैं.
  • प्रेग्नेंसी में एसिडिटी से राहत के लिए क्या इस्तेमाल करें? Explore our Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each.
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Compression Stocking Socks - S
Compression Stocking Socks - S
Rating4.5

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं और पाचन तंत्र भी थोड़ा धीमा पड़ जाता है जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को अक्‍सर एसिडिटी की परेशानी सताती है. प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह की ओवर द काउंटर दवा खाना सुरक्षित नहीं होता इसलिए घरेलू नुस्खों को आजमाना सबसे बढ़िया विकल्प है. इस आर्टिकल में हम अक्सर पूछे जाने वाले सवाल, "प्रेग्नेंसी में एसिडिटी होने पर क्या करें?" का जवाब देंगे और आपको बताएँगे कुछ असरदार घरेलू उपाय लेकिन उसके पहले जानते हैं कि आख़िर प्रेग्नेंसी में एसिडिटी क्यों होती है!

प्रेग्नेंसी में एसिडिटी क्यों होती है? (Why does acidity happen in pregnancy in Hindi)

आप ये ज़रूर जानना चाहेंगी कि प्रेग्नेंसी में एसिडिटी क्यों होती है. दरअसल, प्रेग्नेंसी में एसिडिटी और हार्ट बर्न का मुख्य कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव होते हैं. हार्मोनल बदलाव के कारण लोअर एसोफेजिअल स्फिन्कटर (L:ower esophageal sphincter) रिलेक्स होता है जिससे पेट में मौजूद खाना और एसिड, अक्सर फूड पाइप में आ जाता है और इस वजह से एसिडिटी और सीने में जलन होने लगती है. साथ ही, प्रेग्नेंसी में डाइजेशन धीमा हो जाने के कारण भी खाना पचने में दिक्कत आने लगती है जिससे एसिडिटी हो सकती है. बढ़ते हुए गर्भ के कारण पेट के अन्य अंगों पर पड़ने वाले दबाव की वजह से भी कई महिलाओं को एसिडिटी का सामना करना पड़ता है.

प्रेग्नेंसी में एसिडिटी कब होती है? (When does acidity occur in pregnancy in Hindi)

हर एक के प्रेग्नेंसी के अनुभव अलग तरह के होते हैं और इसी तरह सबकी समस्याएँ भी अलग हो सकती हैं. प्रेग्नेंसी में एसिडिटी कब होती है इस सवाल का भी कोई सीधा उत्तर नहीं है. अमूमन प्रेग्नेंसी की शुरुआत में जब हॉर्मोनल बदलाव तेज़ी से होते हैं उस वक़्त ये समस्या एकदम से उभर आती है और साथ ही तीसरी तिमाही के दौरान जब पेट का आकार ज़्यादा बड़ा होने के कारण बाकी अंगों पर लगातार दबाव बढ़ता है जिससे एसिडिटी हो सकती है. अगर आपको प्रेग्नेंसी से पहले कभी भी हार्टबर्न (Heartburn) और एसिडिटी की समस्या नहीं रही है तो यह परेशानी डिलीवरी तक आती-जाती भी रह सकती है. खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव करने से आप इसे सरलता से कंट्रोल कर सकते हैं.

प्रेग्नेंसी में एसिडिटी से राहत देने वाले घरेलू नुस्खे (Acidity in pregnancy home remedies)

प्रेग्नेंसी के दौरान एसिडिटी और हार्टबर्न से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

1. नींबू शहद पानी (Lemon honey water)

प्रेग्नेंसी में एसिडिटी का घरेलू उपाय है पानी में नींबू और शहद डाल कर पीना. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक नींबू निचोड़ लें. अब इसमें शहद डालकर अच्छे से घोल लें और धीरे-धीरे पी लें. नींबू में अल्कालाइन होता है और डाइजेस्टिव जूसेज को बढ़ाता है जिससे एसिड कंट्रोल में आ जाता है.

2. नारियल पानी (Coconut water)

प्रेग्नेंसी में एसिडिटी का इलाज करने का दूसरा आसान तरीक़ा है नारियल पानी का सेवन. नारियल पानी में इलेक्‍ट्रोलाइट और एलकेलाइन मिनरल्स होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. नारियल पानी PH लेवल को बैलेंस करता है और पेट के एसिड को असरदार तरीक़े से कम करता है इसलिए फ्रेश नारियल पानी पीने से एसिडिटी से बेहद राहत मिलती है.

3. कच्चा दूध (Raw milk)

कच्चा दूध भी एसि‍डिटी दूर करने में बेहद असरदार होता है. आप आधा कप काऊ मिल्क पी सकते हैं. इससे तुरंत एसिडिटी से राहत मिलती है.

4. केला (Banana)

पेट से संबंधित समस्याओं में केला बहुत काम का फल है. यह ऐलकेलाइन है और पेट में एसिड के प्रभाव को कम करता है. प्रेग्नेंसी में एसिडिटी का इलाज करने के लिए हर रोज़ एक केला खाना बढ़िया विकल्प है.

5. आँवला (Amla)

आँवला कई गुणों वाला फल है और प्रेग्नेंसी में एसिडिटी का इलाज भी. इसे आयुर्वेदिक औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है. भूख बढ़ाने के साथ ही आँवला को एसिडिटी के लिए बहुत असरदार माना जाता है. एक ताज़ा आँवला या एक चम्मच आँवला पाउडर नियमित रूप से खाने पर एसिडिटी से राहत मिलती है.

6. मठ्ठा या छाछ (Buttermilk)

छाछ पेट में एसिड बनने में एक प्राकृतिक एंटीडोट का काम कर सकता है. एक गिलास ठंडे छाछ का सेवन प्रेग्नेंसी में एसिडिटी का इलाज करने के लिए काफ़ी है. यह पेट में ठंडक देता है और छाछ में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड पेट में एसिडिटी और जलन को कम कर देता है. यह असल में एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है जिसे और भी असरदार बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा काला नमक और चुटकी भर काली मिर्च मिलाएँ.

तो ये थे कुछ घरेलू लेकिन असरदार नुस्खे जिन्हें आप प्रेग्नेंसी में एसिडिटी का इलाज करने के लिए अपना सकते हैं.

गर्भवती माँओं की पसंदीदा प्रेग्नेंसी केयर रेंज

एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी परेशानियों में आपके पाचन और आराम का ख्याल रखने वाले माँ-सुरक्षित प्रोडक्ट्स.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3781 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(89)
Compression Stocking Socks - S

Compression Stocking Socks - S

Compression Stockings for Varicose Veins | Reduces Swelling | Boosts Blood Circulation

460 Moms bought
₹364₹59939% Off
Rating
4.5
(31)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.